8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का मेगा रिसेप्शन, श्लोका मेहता और ईशा अंबानी ने किया धमाकेदार डांस

अनंत और राधिका की शादी के बाद उनकी भाभी श्लोका मेहता और बहन ईशा अंबानी ने राधिका के लिए एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दी। देखें वीडियो...

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Vikash Singh

Jul 15, 2024

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आज अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का मेगा रिसेप्शन हो रहा है। ये कपल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधा था। शादी के बाद, अंबानी परिवार ने 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद समारोह आयोजित किया।

अनंत-राधिका की शादी का जश्न

अनंत और राधिका की शादी के बाद उनकी भाभी श्लोका मेहता और बहन ईशा अंबानी ने राधिका के लिए एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दी। इस दौरान, अंबानी परिवार के सदस्य फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ के गाने ‘कुड़ी नु नचने दे’ पर डांस करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अर्जुन कपूर और ओरी भी उनके डांस का हौसला बढ़ाते दिखे।

नवविवाहित जोड़े का वेलकम

एक और वायरल वीडियो में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता अनंत और राधिका का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आकाश और श्लोका, अनंत और राधिका के माथे पर तिलक लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद, आकाश ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और श्लोका ने राधिका को गर्मजोशी से गले लगाकर अंबानी परिवार में स्वागत किया।

अंबानी परिवार की खुशी

राधिका मर्चेंट की विदाई के दौरान उनके ससुर मुकेश अंबानी भी भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में राधिका की विदाई के दौरान मुकेश अंबानी की आंखों से आंसू बहते हुए देखे गए।