
Mere Husband Ki Biwi box office collection
Mere Husband Ki Biwi Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की मूवी मेरे हसबैंड की बीवी रिलीज हो चुकी है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।
फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है। इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की चलिए आपको बताते हैं।
फिल्म की रिलीज से पहले, 'मेरे हसबैंड की बीवी' की एडवांस बुकिंग धीमी गति से चली। इससे अनुमान लगाया गया कि ये पहले दिन की कमाई 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच का कलेक्शन कर सकती है। अब इसकी फाइनल पहले दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट आ गई है।
'मेरे हसबैंड की बीवी' का बजट करीब 60 करोड़ रुपये है। इसने पहले दिन 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म को वर्तमान में विक्की कौशल की 'छावा' से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल रही है। इसने पहले सप्ताह में 219 करोड़ रुपये की कमाई की। शुक्रवार को इसने 23 करोड़ रुपये कमाए। इसका कुल कलेक्शन अब 242 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म की कहानी दिल्ली में सेट है, जहां एक जटिल प्रेम त्रिकोण को हास्यपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया है। निर्देशक मुदस्सर अज़ीज़ ने इससे पहले 'पति पत्नी और वो' जैसी सफल कॉमेडी फिल्म बनाई है, जिससे दर्शकों को इस नई फिल्म से भी उम्मीदें हैं। फिल्म में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का किरदार एक सशक्त और आत्मविश्वासी लड़की का है।
जानकारों का मानना है कि ये फिल्म एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है, जो शहरी दर्शकों को आकर्षित कर सकती है। हालांकि, इसे बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के लिए मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ की जरूरत होगी, विशेषकर 'छावा' जैसी बड़ी फिल्मों के साथ प्रतिस्पर्धा के चलते। देखते हैं आने वाले दिनों में ये कितना कमा पाती है।
Updated on:
22 Feb 2025 08:43 am
Published on:
22 Feb 2025 08:39 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
