
chhaava box office collection day 7
Chhava Box Office Collection: विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ ने पहले सप्ताह में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 219.75 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर ली है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म में विक्की कौशल ने महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है, जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसूबाई के किरदार में नजर आई हैं। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसे दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म ने 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही जबरदस्त ओपनिंग की थी। यहां जानें इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
| पहला दिन | ₹31 करोड़ |
| दूसरा दिन | ₹37 करोड़ |
| तीसरा दिन | ₹48.5 करोड़ |
| चौथा दिन | ₹24 करोड़ |
| पांचवा दिन | ₹25.25 करोड़ |
| छठा दिन | ₹32 करोड़ |
| सातवां दिन | ₹22 करोड़ |
कुल मिलाकर फिल्म ने पहले 7 दिनों में 219.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। विक्की कौशल की दमदार परफॉर्मेंस, भव्य सेट, दमदार एक्शन और इमोशनल कहानी ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है।
‘छावा’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और ये जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
Updated on:
21 Feb 2025 12:40 pm
Published on:
21 Feb 2025 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
