ABP न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 फरवरी को सुबह 11 बजे धनश्री फैमिली कोर्ट पहुंचीं। वहां दोनों की 45 मिनट की काउंसलिंग हुई, लेकिन दोनों अपने फैसले पर अडिग रहे और आपसी सहमति से तलाक ले लिया। बताया जा रहा है कि दोनों कई महीनों से अलग रह रहे थे। हालांकि, अभी तक कपल में से किसी की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।