दरअसल, धनश्री को पैपराजी ने तलाक की खबरों के बीच स्पॉट किया। उन्होंने ब्लैट स्कर्ट और वाइट शर्ट पहनी हुई थी। इस दौरान धनश्री थोड़ी परेशान भी नजर आई। पैप्स उनकी फोटो क्लिक करने लगे, तो धनश्री ने रिक्वेस्ट की कि वो अब और फोटोज न लें। उन्होंने कहा- "बस ना अब''। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस के रिएक्शन भी आना शुरू हो गए। एक यूजर ने लिखा, “मैरिज+बिजनेस।” दूसरे ने लिखा, “पूरा इंडिया इन्हें चहल की वजह से जानता था।” तीसरे ने लिखा- “हम नफरत करते हैं आपसे।” एक अन्य यूजर ने लिखा, "धनश्री, ईमानदारी से कहूं तो तुम्हें चहल तक नहीं मिलना चाहिए था। यह उसकी दयालुता और आभार है कि उसने तुम्हें चुना, लेकिन तुमने यह साबित कर दिया कि खिचड़ी को बिरयानी जैसी इज्जत नहीं देनी चाहिए।"