scriptBirthday Special: एक्ट्रेस को जबरन किया लिपलॉक, विदेशी लड़कियों संग छेड़छाड़, खाई जेल की हवा, कौन है ये फेमस सिंगर | Mika Singh Birthday singer liplock with rakhi sawant Detained in dubai send photo brazilian girl | Patrika News
बॉलीवुड

Birthday Special: एक्ट्रेस को जबरन किया लिपलॉक, विदेशी लड़कियों संग छेड़छाड़, खाई जेल की हवा, कौन है ये फेमस सिंगर

Birthday Special: फेमस सिंगर जिनकी आवाज के लाखों दीवानें हैं, कई लड़कियां उन पर मरती हैं। सिंगर ने खुद पार्टी के दौरान एक्ट्रेस को जबरदस्ती किस किया था।

मुंबईJun 10, 2024 / 08:13 am

Priyanka Dagar

mika singh birthday

mika singh birthday

Birthday Special: बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर गाने देने वाले सिंगर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये सिंगर अपनी निजी जिंदगी की वजह से जेल जा चुके हैं। ये एक मात्र ऐसे सिंगर है जिन्होंने अपना खुद का प्राइवेट आइलैंड खरीदा है। साथ ही इनके भाई भी बॉलीवुड के जाने माने सिंगर रहे हैं। कह सकते हैं दोनों भाइयों का फिल्म इंडस्ट्री पर दबदबा रहा है। हम बात कर रहे हैं फेमस सिंगर दलेर मेहंदी के छोटे भाई मीका सिंह की। इन्होंने फेमस एक्ट्रेस को भरी पर्टी में किस कर दिया था इसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वीडियो छा गया था। मीका सिंह कई कंट्रोवर्सी से घिरे रहे हैं आइये जानते हैं इनके बारे में कुछ दिलचस्प किस्से…

मीका सिंह की एक्ट्रेस ने की थी शिकायत (Mika Singh Birthday)

मीका सिंह का जन्म 10 जून 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जिले में हुआ था। सिंगर का असली नाम अमरीक सिंह है। मीका सिंह को सुरों का बादशाह कहा जाता है। मीका सिंह ने साल 2006 में अपने बर्थडे के अगले दिन पार्टी रखी थी इसी पार्टी में इन्होंने राखी सावंत को लिप किस कर दिया था। राखी सावंत ने मीका के खिलाफ शिकायत कर दी थी। सिंगर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़) और 323 (शारीरिक हमला) के तहत मामला दर्ज किया था। ये केस कई सालों बाद बंद हुआ।
यह भी पढ़ें
 

नताशा ने हार्दिक पांड्या के बर्ताव को लेकर कही बड़ी बात! लेटेस्ट पोस्ट से मची खलबली

Mika Singh Birthday
मीका सिंह पर ब्राजील की 17 साल की एक नाबालिग लड़की पर यौन शोषण का आरोप लगा था। लड़की ने सिंगर पर अश्लील तस्वीरें भेजने का भी आरोप लगाया था। मीका को दुबई पुलिस ने हिरासत में लिया था। खबर थी कि उन्हें दुबई में मुरक्काबात के थाने में रखा गया था। बता दें, मीका सिंह उस समय दुबई के परफॉर्मेंस के लिए गए थे।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / Birthday Special: एक्ट्रेस को जबरन किया लिपलॉक, विदेशी लड़कियों संग छेड़छाड़, खाई जेल की हवा, कौन है ये फेमस सिंगर

ट्रेंडिंग वीडियो