नताशा ने 'ग्रीन फ्लैग के लोग' (Natasa stankovic Post) करके पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि ग्रीन फ्लैग के लोग कैसे होते हैं। उन्होंने लिखा, "वे लोग आपकी जीत का जश्न मनाते हैं। आपके बारे में छोटी-छोटी बातें याद रखते हैं। वे आपकी सीमाओं का सम्मान करते हैं। उन्हें देखकर आप खुद में नई एनर्जी महसूस करते हैं, वे आपकी बाते सुनते हैं। वे आपको पूरी तरह से खुद को जानने का मौका देते हैं। वे आपको सुरक्षित महसूस कराते हैं। आपको यह देखने की जरूरत नहीं है कि आप क्या कहते हैं, वे आपके लक्ष्यों का समर्थन करते हैं।" ऐसे में नताशा के इस पोस्ट को हार्दिक पांड्या से जोड़कर देखा जा रहा है और फैंस का कहना है कि हार्दिक एक काफी अच्छे पति और पिता दोनों हैं।