कंगना रनौत के थप्पड़कांड पर एक पत्रकार ने कंगना के समर्थन में पोस्ट लिखते हुए घटना की निंदा की है। ऋतिक ने उसी पर रिएक्ट किया है। एक्टर ने कंगना रनौत को सपोर्ट करते हुए जो हुआ उसे गलत बताया है। ऋतिक रोशन ने पत्रकार की पोस्ट को लाइक किया है। उसमें लिखा था, "एयरपोर्ट पर सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारना एक हिंसा है जो कभी किसी चीज का जवाब नहीं हो सकती। खासकर हमारे देश में, जिसका जन्म महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत से हुआ है। यह मायने नहीं रखता कि हम किसी के नजरिये से कितना असहमत हैं, हम हिंसा के जरिये प्रतिक्रिया नहीं दे सकते। यह काफी खतरनाक है जब कोई जवान यूनिफॉर्म में रहते हुए हिंसक बर्ताव करता है तो कल्पना कीजिए, पिछले दस सालों में, अगर हम में से कोई प्रशासन पर सवाल उठाने की वजह से एयरपोर्ट पर सरकार के समर्थक कांस्टेबल से मार खाता, तो स्थिति कैसी होती।"