शेर सिंह महिवाल कोई और नहीं बल्कि वासी गांव के किसान नेता हैं। वो किसान मजदूर संघर्ष कमेटी कपूरथला में संगठन सचिव की जिम्मेदारी भी संभालते हैं। वह CISF जवान कुलविंदर कौर के भाई हैं। उन्होंने बहन का पक्ष लेते हुए कहा, "जब कहासुनी हुई होगी तो मेरी बहन भावनात्मक रूप से गुस्से में आ गई होगी, जिसकी वजह से ऐसी घटना घटी। जवान और किसान दोनों महत्वपूर्ण हैं और हर मायने में अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। हम इस मामले में उनका पूरा समर्थन करते हैं” बता दें, 35 साल की कुलविंदर कौर का रिकॉर्ड हमेशा अच्छा रहा है। 15 साल की नौकरी में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है।