Birthday Special: टीवी क्वीन कही जाने वाली फेमस प्रोड्यूसर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही है। बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया में इन्होंने शानदार काम किया है। इनके लाखों दीवाने हैं कई है जो इनसे शादी करने को तैयार थे, पर पिता की वजह से यह शादी नहीं कर पाईं। वह बॉलीवुड के फेमस एक्टर से प्यार करती थी, इनका दिल टूट चुका है। कई एक्ट्रेस इनकी वजह से इंडस्ट्री में आकर फेमस हुई हैं। हम बात कर रहे हैं एक्टर जितेंद्र की बेटी और टीवी शो प्रोड्यूसर एकता कपूर की। एकता की पर्सनल लाइफ भी किसी डेली सोप की तरह ही रही है। दर्द, दिल टूटना, बिन शादी मां बनना। एकता कपूर के भाई तुषार कपूर ने भी बहन की तरह कभी शादी नहीं की।