मीका सिंह और उनके फैंस 'मीका दी वोटी' शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस शो के दरिए एक्टर अपनी होने वाली दुल्हनिया से जलिद ही मिलने वाले हैं। इस एपिसोड के लिए काफी सारी तैयारी शुरु हो गई हैं। वही मीका ने अपनी होने वाली दुल्हनिया के लिए एक खास तोहफा भी लिया हैं।
रियलिटी शो 'मीका दी वोटी' को लेकर सिंगर मीका सिंह काफी सुर्खियों में बने हुए हैं।इस शो में वह अपनी जीवनसाथी की तलाश करते हुए नजर आने वाले हैं। बता दे कि सिंगर अपने फैंस के सामने नेशनल टीवी पर शादी रचाने को पूरे तरीके से तैयार हैं। अब खबर यह आ रही हैं कि मिका सिंह अपनी होने वाली बीवी को कुछ काफी महंगा गिफ्ट करने वाले हैं।
बता दे कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की हसीनाएं मीका सिंह के स्वयंवर में नजर आने वाली हैं। अपने अनूठे और महंगे शौकों के लिए जाने जाते हैं मीका सिंह। ऐसे में जो भी उनकी दुलहनिया बनेगी उन्हें वह अपनी तरह ही लाइफ देगे। बता दे कि मीका सिंह काफी लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं।ऐसे में वह अपनी होने वाली बीवी के लिए एक बेहद खास हार बनवा रहे हैं। इस हार को विदेश से मंगवाया है, जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
मीका सिंह ने खुद के लिए जीवनसाथी तलास कर रहे हैं। जिसके लिए वह कही और नहीं बल्कि रियलिटी शो 'मीका दी वोटी' पर अपने लिए अपनी पसंद की एक लड़की से शादी रचाएगें। मीका सिंह के फैंस नेशनल टेलीविजन पर उनकी शादी देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मीका को अपना सर्वश्रेष्ठ मैच मिल जाए।
आपको बता दे कि ये शो अब चैनल पर लॉन्च होने के अंतिम चरण में है। फैंस वो प्यार देखने के लिए तैयार हैं जो मीका सिंह और उनकी होने वाली दुल्हनियां शो में एक दूसरे को दिखाएंगे। अपनी वोटी के लिए मीका सिंह ऐसे कई शानदार सरप्राइज लेकर शो में पहुंचने वाले हैं। फैंस को उनके इस शो का काफी ज्यादा समय से इंतजार हैं।