
Sinni Shetty Represents India in Miss World 2024
Miss World 2024: मिस वर्ल्ड 2024 (Miss World 2024) में भारत की मेजबानी कर रही सिनी शेट्टी (Sini Shetty) का जोश हाई है। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पैरेंट्स और लाइफ की जर्नी के बारे में बातचीत की। बता दें कि लगभग 28 साल बाद इस प्रतियोगिता की मेजबानी भारत कर रहा है। मिस वर्ल्ड 2024 का फाइनल आज यानी 9 मार्च को मुंबई में आयोजित होगा।
भारत की मेजबानी कर रही मूलरूप से कर्नाटक की निवासी सिनी शेट्टी इंटरव्यू के दौरान कहती हैं कि मैं नर्वस बिल्कुल नहीं हूं, मैं तो इस पल के लिए बहुत एक्साइटेड हूं, मै इस महत्वपूर्ण पल की तैयारी पिछले दो सालों से अब तक कर रही हूं। मैं लकी हूं कि ये भारत में हो रहा है।
सिनी से जब पूछा जाता है कि इस प्रतिस्पर्धा के लिए आपको कहां से प्रेरणा मिली, इसके जवाब में शेट्टी ने कहा कि इससे पहले मैं एक कॉरपोरेट गर्ल थी। हालांकि यह सफर मेरे लिए काफी खूबसूरत रहा। यह मेरा अकेले का फैसला था। मैं जीवन को सही मायने में समझना चाहती थी। मुझे मेरा लक्ष्य बहुत सीमित लग रहा था। मुझे पता था मेरे जीवन का लक्ष्य इससे बड़ा है।
बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें Bollywood News
अपने इंटरव्यू में पैरेंट्स को इसके लिए मनाने को लेकर उन्होंने कहा उनका फिक्र करना जायज है। यह केवल इंडस्ट्री का शिफ्ट नहीं बल्कि करियर का भी शिफ्ट था। मेरे पैरेंट्स मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट हैं। मैं उनको गर्व महसूस करना के लिए ये ट्रॉफी जीतना चाहती हूं।
Published on:
09 Mar 2024 10:42 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
