31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिथुन चक्रवर्ती के हैं चार बच्चे लेकिन कभी नसीब नहीं हुआ पापा सुनने का सुख, जानिए क्या है वजह

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने एक टीवी शो में अपने बच्चों को लेकर खुलासा किया था। मिथुन ने बताया था उनके बच्चे उन्हें पापा नहीं कहते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 17 Jan 2022, 3:26 PM IST

mithun

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और मशहूर प्रोड्युसर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह एक साधारण परिवार से होने के बाद भी इन्होंने अपनी मेहनत और बल पर बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। उन्होंने कई हिट फिल्में देकर लोगों के दिल में अपनी एक अलग छाप छोड़ दी है। आज भी लोग उनके काफी दीवाने है। बॉलीवुड में डिस्को डांसर के नाम से फेमस एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) 71 साल के हो गए हैं।

अपनी एक्टिंग के दम पर लाखों दिलों पर राज करने वाले मिथुन को बी-टाउन में लोग प्यार से मिथुन दा भी कहते हैं। वहीं, शायद यह बात कम ही लोग जानते है कि उनके चारों बच्चे उन्हें पापा नहीं कहते बल्कि कुछ और नाम से पुकारते है। इस बात का खुलासा खुद मिथुन ने रियलिटी शो के दौरान किया था।

2019 में जब मिथुन चक्रवर्ती डांस रियलिटी शो सुपरडांसर चैप्टर 3 में गेस्ट बनकर पहुंचे थे तो उन्होंने बताया कि उनके बच्चे उन्हें पापा कहकर नहीं बुलाते। दरअसल, शो में एक कंटेस्टेंट ने बताया था कि वो अपने पापा को बहुत प्यार करता हैं और यही वजह है कि वह अपने पापा को ब्रो कहकर बुलाता है। कंटेस्टेंट की ये बात सुनकर मिथुन ने खुलासा किया था- मैं 3 बेटों और 1 बेटी का पिता हूं लेकिन मेरा कोई भी बच्चा मुझे पापा कहकर नहीं बुलाता है बल्कि चारों मिथुन कहते हैं। मिथुन ने इसके पीछे का एक दिल छू लेने वाला किस्सा भी सुनाया था।

यह भी पढ़ें-Sara Ali Khan अपने मामा से करना चाहती थीं शादी, बेटी की बात सुन सैफ़ अली ख़ान हुए हैरान

मिथुन ने बताया था कि उनका बड़ा बेटा मिमोह 4 साल तक बोल नहीं पाता था। लेकिन अचानक से एक दिन उसने मिथुन कहना शुरू किया। ये बात जब मिमोह के डॉक्टर को पता चली तो उन्होंने कहा कि ये बहुत अच्छा है और मिमोह को मिथुन बोलने पर बढ़ावा दीजिए। डॉक्टर की बात को मानते मिथुन ने उसे मिथुन ही बोलने दिया, लेकिन बाद में उसके भाई-बहनों ने भी यही बोलना शुरू कर दिया। हालांकि मिथुन ने बताया कि इससे एक फायदा हुआ कि बच्चों और उनके बीच दोस्ती जैसा रिश्ता कायम हो गया।

बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मिथुन फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वे एक कट्टर नक्सली थे। पारिवारिक कठिनाइयों की वजह से उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया और अपने परिवार में लौट आए थे। दरअसल, एक हादसे में उनके एकमात्र भाई की मौत हो गई थी। इसके बाद मिथुन ने खुद को नक्सली आंदोलन से अलग कर लिया।

यह भी पढ़ें-इस एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना को कर दिया था शादी से इन्कार, मगर क्यों?

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन