
मृणाल ठाकुर
Mrunal Thakur Birthday: फेमस एक्ट्रेस जिन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की और आज वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप हीरोइन में से एक हैं। उन्होंने बड़े-बड़े कलाकारों के साथ कई शानदार फिल्में की हैं। एक रोल के लिए उन्होंने तो मेकर्स से लड़ाई भी कर लिया था। हम बात कर रहे हैं मृणाल ठाकुर की, जिनका आज यानी 1 अगस्त को बर्थडे हैं। मृणाल टीवी शो 'कुंडली भाग्य' में बुलबुल अरोड़ा के रोल से फेमस हुई थीं। इसके बाद अब उन्होंने बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक की फिल्मों में अपना नाम बना लिया है। इतना ही नहीं, मृणाल का नाम एक ऐसे एक्टर के साथ जुड़ा है, जिनका रिश्ता पहले अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा के साथ जोड़ा जाता था। आइए आज मृणाल ठाकुर के बर्थडे पर उनकी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बाते जानते हैं।
महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली मृणाल ठाकुर 'सीता रामम', 'सुपर 30', 'जर्सी' समेत कई फिल्में कर चुकी हैं। एक बार एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अपनी अपकमिंग फिल्म 'पूजा मेरी जान' के रोल के लिए उन्होंने मेकर्स से लड़ाई कर ली थी। मृणाल ने बताया था, "मैंने एक फिल्म 'पूजा मेरी जान' की है, जो अभी रिलीज नहीं हुई है। यह फिल्म की कहानी ऐसी है जो मैं करना चाहती थी क्योंकि मैं भी ऐसी ही हूं और मेरे साथ ऐसा हुआ है। यही वजह थी कि मैंने इस रोल को निभाने के लिए निर्माताओं से लड़ाई की। मुझे इसके लिए सचमुच भीख मांगनी पड़ी।"
मृणाल ठाकुर का नाम बॉलीवुड के एक फेमस एक्टर के साथ जुड़ा हुआ है। इस एक्टर की पहले अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली संग डेटिंग की अफवाह थी। इस एक्टर का नाम सिद्धांत चतुर्वेदी है। दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है। हालांकि, दोनों ने इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है। बता दें कि मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी संजय लीला भंसाली की नई फिल्म में भी नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी, जो पहली बार सिद्धांत और मृणाल की नई जोड़ी को ऑडियंस के बीच लेकर आएगी।
Published on:
01 Aug 2024 09:33 am
