मृणाल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर 'बटला हाउस' में अभिनय करेंगी। हालांकि, अभी तक यह क्लीयर नहीं है कि वह जॉन अब्राहम के अपोजिट नजर आएंगी या किसी और के सामने। ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस का अब तक का यह सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में बटला हाउस ऑपरेशन से जुड़े हरेक पक्ष को दर्शाया जाएगा। मृणाल को इस ग्रिटी ड्रामा में देखना बहुत ही दिलचस्प होगा।