
ms dhoni film producer thalapathy vijay superstar south movie
जी हां आप सही सुन रहे हैं। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्मी दुनिया में एंट्री करने जा रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी फिल्म प्रोड्यूसर बनने जा रहे हैं और वह साउथ के सुपरस्टार थालापथी विजय के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। खबर ये भी है कि फिल्म में धोनी खुद भी छोटा सा रोल निभा सकते हैं। इस खबर के बाद फैंस काफी खुश हैं।
बताया जाता है कि एमएस धोनी और साउथ सुपरस्टार विजय अच्छे दोस्त हैं और ऐसा सुनने में आ रहा है कि क्रिकेटर ने खुद एक्टर से फोन पर फिल्म के बारे में बात की है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब विजय का ये फिल्म करना पक्का है। जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा की जाने की उम्मीद है। यानी दोनों के फैंस के लिए एक डबल धमाका है।
महेंद्र सिंह धोनी वर्तमान में धोनी प्रोडक्शन के तहत फिल्में बनाने की योजना बना रहे हैं। इससे पहले, ऐसी चर्चा थी कि विजय एक ऐसी फिल्म में अभिनय करेंगे, जिसे धोनी की प्रोडक्शन कंपनी द्वारा निर्मित किया जाना है। धोनी को साउथ में 'थाला' के नाम से भी लोग पुकारते हैं। थाला का मतलब होता है सभी का लीडर।
गौरतलब है कि धोनी और विजय अगस्त 2021 में चेन्नई के गोकुलम स्टूडियो में मिले थे, जहां क्रिकेटर एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे वहीं साउथ सुपरस्टार अपनी फिल्म बीस्ट की शूटिंग कर रहे थे। दोनों की तसवीरों ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था।
आपको याद हो तो धोनी के जीवन पर एक फिल्म भी बन चुकी है जिसका नाम एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी था। इस फिल्म में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने उनका किरदार निभाया था।
Published on:
22 Jun 2022 03:30 pm
