इसमें सुशांत को टिकट कलेक्टर के रूप में अपने वरिष्ठों से निर्देश लेते सुना जा सकता है। साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के निदेशक रविशास्त्री की विश्व कप 2011 के फाइनल मैच की कमेंट्री भी सुनी जा सकती है, जब धोनी के नेतृत्व में भारत ने दूसरी बार विश्व कप जीता था। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस फिल्म में कियारा आडवाणी, अनुपम खेर और हेरी तांगड़ी भी हैं। एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी दो सितंबर को रिलीज होगी।