7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MS Dhoni: एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज हुई एमएस धोनी की बायोपिक, जानें कब तक देख सकते हैं सुशांत सिंह स्टारर यह फिल्म

MS Dhoni: एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज हुई क्रिकेटर एमएस धोनी की बायोपिक, जानिए फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की रिलीज के बारे में।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Jul 05, 2024

MS Dhoni Movie Release

MS Dhoni Movie Release: इंडियन क्रिकेटर एमएस धोनी की लाइफ पर बेस्ड फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को पूर्व क्रिकेटर के जन्मदिन (M.S. Dhoni Birthday) के मौके पर रिलीज किया जाएगा। धोनी 7 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मनाएंगे।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

एमएस धोनी के जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म 5 जुलाई से 11 जुलाई, 2024 तक पीवीआर आईनॉक्स में दिखाई जाएगी। इस फिल्म में धोनी के बचपन से लेकर 2011 विश्व कप फाइनल तक की कहानी को दिखाया गया है। यह फिल्म सिनेमाघरों पर साल 2016 में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा की शादी में न आने पर भाई लव का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के बारे में

यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बायोपिक में से एक है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बेस्ड इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसमें कियारा आडवाणी और दिशा पटानी के साथ अनुपम खेर, भूमिका चावला, राजेश शर्मा और कुमुद मिश्रा जैसे सितारे अहम रोल में नजर आए थे।