
mumtaz death
आजकल सोशल मीडिया पर अक्सर सेलेब्स की मौत की अफवाह उड़ जाती है। हाल ही में खबर आई कि मुमताज का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। लेकिन यह एक झूठी खबर निकली।
A post shared by Tanya Madhvani (@tanyamadhvani) on
दरअसल उनकी छोटी बेटी तान्या माधवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसके जरिए उन्होंने सबको बताया कि उनकी मां बिल्कुल स्वस्थ हैं और आजकल रोम में हैं। एक्ट्रेस मुमताज को लेकर खबरें चली थी की उनका देहांत हो गया है। हालांकि बाद में सच्चाई का पता चलने पर सभी प्रशंसकों को सुकून मिला ।
Rumor about my mother’s death ! Not true. #mumtaz #bollywood #press #actress #mumtazactress
A post shared by Tanya Madhvani (@tanyamadhvani) on
मुमताज की बेटी तान्या माधवानी ने रोम में अपनी मां के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने विडियो भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी मां बिल्कुल ठीक हैं और वह उनके साथ रोम में हैं। तान्या ने लोगों से अपील की कि वो इस तरह की बातों पर ध्यान न दें और कामना करें कि मुमताज हमेशा स्वस्थ रहें।
विडियो में उन्होंने बताया कि वह उनके साथ अपने गार्डन के लिए पौधे खरीदने के लिए जाने वाली हैं। इसके अलावा तान्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुमताज की तस्वीरें शेयर की जिसमें मुमताज एकदम स्वस्थ लग रही हैं। उन्होंने तस्वीर में काले रंग की जीन्स और कलरफुल कुर्ता पहना हुआ है और वह हमेशा की तरह मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
अमिताभ बच्चन को इस यूनिवर्सिटी ने सम्मान देने से किया इनकार, इस खास शक्स के कहने पर लिस्ट से नाम हुआ डी.लिट !
वक्त की पाबंद हैं श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी, फिट रहने के लिए अपनाती हैं इस तरह का रुटीन
Published on:
29 Apr 2018 11:04 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
