11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

16 साल ऐश्वर्या की फिल्म “ताल” के डायरेक्टर घई ने खोला यह राज!

सुपरहिट फिल्म "ताल" के डायरेक्टर सुभाष घई ने मशहूर संगीतकार एआर रहमान से जुड़े कई राज खोले हैं जिसमें से एक फिल्म "ताल" से भी जुड़ा हुआ है

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Srivastav

Oct 28, 2015

taal

taal

मुंबई। हाल ही में मशहूर संगीतकार एआर रहमान को हृदयनाथ मंगेशकर के 78वें
जन्मदिन पर उन्हें हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। रहमान को यह
पुरस्कार देने के लिए फिल्मकार सुभाष घई कार्यक्रम में पहुंचे।


इस मौके पर
उन्होंने संगीतकार रहमान से जुड़ी बहुत ही दिलचस्प बात बताई। घई ने बताया कि फिल्म
"ताल" के संगीत के लिए रहमान ने 70 रातों तक काम किया था और यह साबित किया था कि वे
एक बेहतरीन संगीतकार हैं। घई ने कहा कि रहमान न ही केवल एक नामचीन हस्ती हैं बल्कि
एक भले इंसान भी हैं।

घई ने कहा कि वह ऐसे पहेल डायरेक्टर थे जिन्होंने एआर
रहमान को काम के लिए कॉन्टैक्ट किया था। पुरानी बातों को याद करते हुए उन्होंने कहा
कि "मैं पहले रहमान को नहीं जानता था, लेकिन मैंने सुना था कि वह बहुत प्रतिभाशाली
है। जिस वक्त मैंने उनका संगीत सुना, मैंने उन्हें फोन किया और कहा कि मैं आपसे
मिलना चाहता हूं।"


जिसके बाद उन्होंने एआर रहमान के साथ पहली बार फिल्म
"ताल" में काम किया। इसके बाद रहमान ने घई की कई फिल्मों में संगीत दिया। जिसमें
"युवराज" और "किसना" जैसी फिल्मों का नाम भी शामिल है।

आपको बता दें कि
फिल्म ताल आज से 16 साल पहले 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय,
अनिल कपूर और अक्षय खन्ना लीड रोल में थे। फिल्म का टाइटल सॉन्ग ताल से ताल मिला
बहुत फेमस हुआ था।

ये भी पढ़ें

image