
salman khan
मुंबई। आर्म्स एक्ट मामले में गुरूवार को अभिनेता सलमान खान जोधपुर कोर्ट में पेश हुए। अपना पक्ष रखते हुए सलमान ने कहा, उन पर लगाए गए आरोप झूठ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, सुनवाई के दौरान जब जज ने सलमान से पूछा की आपकी जाति क्या है? इस पर जवाब देते हुए सलमान ने कहा, भारतीय।
जज ने कहा, यह कोई जाति नहीं हुई। इस पर सलमान ने कहा, हिंदू-मुसलमान। जज ने फिर सवाल किया, ये कैसे? अभिनेता ने कहा, मेरे पिता मुसलमान हैं और मां हिंदू। अभिनेता के इन जवाबों ने हर किसी को मुग्ध कर दिया।
वहीं पिछली सुनवाई के दौरान हाजिर नहीं होने की बात पर सलमान ने कहा, मैं बीमार था। इसलिए मैं कोर्ट नहीं पहुंचा। मुझे हवाई यात्रा करने से मना किया गया था।
गौरतलब है कि सलमान के साथ जोधपुर बहन अलवीरा और बहनोई अतुल अग्निहोत्री भी पहुंचे
थे। मामले की अगली सुनवाई 4 मई को होगी।
Published on:
29 Apr 2015 03:13 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
