बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म वेब सीरीज का हिस्सा बन रहे हैं। फिलहाल सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दकी की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' काफी चर्चा में चल रही है। नेटफ्लिकस की इस वेब सीरीज को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा भी बॉलीवुड कमबैक के साथ जल्द ही वेब डेब्यू करने वाली हैं। इंटरनेशनल सेंसेशन प्रियंका को इन दिनों यूएस के पॉपुलर प्रोडक्शन हाउस से वेब सीरीज के ऑफर आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देसी गर्ल की यह वेब सीरीज दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन प्लेफार्म पर लॉन्च की जाएगी। फिलहाल तो प्रियंका लंदन में हैं। वे आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।