बॉलीवुड

‘चरित्रहीन 2’ एक्ट्रेस Naina Ganguly का बोल्ड फोटोशूट हुआ वायरल, राम गोपाल वर्मा की लेस्बियन फिल्म से मचाएंगी धमाल

चरित्रहीन 2 (Charitraheen) से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नैना गांगुली (Naina Ganguly) की हाल ही में बोल्ड फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। वो जल्द ही राम गोपाल वर्मा की फिल्म डेंजरस में दिखाई देंगी जिसमें वो लेस्बियन का किरदार प्ले करती हुई दिखाई देंगी।

less than 1 minute read
Oct 27, 2020
Charitraheen fame Naina Ganguly bold photoshoot

नई दिल्ली | वेबसीरीज चरित्रहीन 2 (Charitraheen) से फेमस होने वाली एक्ट्रेस नैना गांगुली (Naina Ganguly) इन दिनों अपने बोल्ड फोटोशूट के कारण चर्चाओं में हैं। नैना बोल्ड कंटेंट पर काम करने के लिए जानी जाती हैं। रिसेन्टली उऩ्होंने फोटोशूट (photoshoot) कराया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उऩ्होंने अपने ट्विटर पर कुछ हॉट फोटो पोस्ट की है। नैना अक्सर ही बोल्ड फोटोज ही शेयर करती हैं।

नैना ने एक बिकिनी फोटो (Bikini photos) पोस्ट करते हुए लिखा- मैं समुद्र में खो गई। प्रिंटेड बिकिनी में नैना बेहद ही खूबसूरत और बोल्ड नजर आ रही हैं। बहुत जल्द नैना की फिल्म डेंजरेस रिलीज होने वाली है। नैना ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि ये पहली लेसबियन फिल्म है जो जल्द रिलीज होगी।

इसके अलावा नैना ने एक फोटो ब्लैक मोनोकोनी पहनकर फोटोशूट कराया है। ये उनकी फिल्म शूटिंग के दौरान का ही है। नैना ने बताया कि डेंजरेस से एक फोटो। जाहिर है कि फिल्म में नैना एक लेसबियन का किरदार निभाने वाली हैं जो बेहद बोल्ड कैरेक्टर होगा।

नैना ट्विटर पर अपनी फिल्म का प्रमोशन पूरी तरह से कर रही हैं। कई सारे पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा है कि फिल्म डेंजरेस जल्द आ रही है। एक ट्वीट में फोटो साझा करते हुए उन्होंने लिखा है- अपनी आग को बुझने ना दें, आग बने रहे। नैना की फिल्म के कई सारे पोस्टर्स उन्होंने शेयर किए हैं जो सभी लगभग काफी बोल्ड नजर आ रहे हैं। बता दें कि चरित्रहीन 2 में भी नैना ने बेहद बोल्ड रोल प्ले किया था।

Published on:
27 Oct 2020 06:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर