‘वनवास’ का टीजर 29 अक्टूबर को आउट हुआ था। परिवार, सम्मान, रोमांस और मनोरंजन के साथ एक शानदार कहानी की झलक सामने आई है। फिल्म का निर्देशन ‘गदर’, ‘गदर 2’ फेम अनिल शर्मा ने किया है। खास बात है कि निर्देशन के साथ ही ‘वनवास’ का निर्माण और लेखन भी उन्होंने ही किया है। ‘वनवास’ 20 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है।