2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदय चोपड़ा को छोड़ नरगिस फाखरी ने थामा इस हॉलीवुड डायरेक्टर का हाथ, टैटू बनवाकर किया ऐलान

पिछले कुछ वक्त से खबरें थीं कि नरगिस लॉस एंजल्स में एक हॉलीवुड के म्यूजिक प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मैट अलोंजो को डेट कर रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 1 May 2018, 11:09 PM IST

nargis

nargis

बॉलीवुड अदाकार नरगिस फाखरी इन दिनों सोशल मीडिया में काफी चर्चा में हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा के रिलेशन, ब्रेकअप और यहां तक की शादी की खबरें भी खूब चर्चा में रहीं। अब नरगिस ने सोशल मीडिया में अपने नए रिश्ते का खुलासा कर दिया है। पिछले कुछ वक्त से खबरें थीं कि नरगिस लॉस एंजिल्स में एक हॉलीवुड के म्यूजिक प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मैट अलोंजो को डेट कर रही हैं।

Happy Birthday @mattalonzo ❤️🌈😘💃🏼 #rollercoaster

A post shared by Nargis Fakhri (@nargisfakhri) on

रिश्ते को किया सार्वजनिक
नरगिस फखरी ने ही सोशल मीडिया के जरिए अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। नरगिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैट अलोंजो के साथ फोटो शेयर की। इतना ही नहीं नरगिस ने अपने हाथ पर M और N अक्षर का टैटू भी बनवाया है।टैटू में N का मतलब नरगिस है तो वहीं M का मतलब मैट से है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नरगिस और मैट पिछले साल यानी अक्टूबर 2017 में मिले थे। इसी के बाद से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और इस वक्त ये दोनों लॉस एंजल्स में लिवइन में साथ रह रहे हैं। नरगिस से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि टैटू बनवाने से पहले नरगिस बेहद घबराईं हुईं थी लेकिन बाद में मैक ने उन्हें इसके लिए मना लिया। जब नरगिस टैटू बनवाकर पार्लर से बाहर निकलीं तो वह अपने रिश्ते को लेकर पहले से ज्यादा आश्वस्त और सहज दिखीं।

दोनों है साथ
इन दिनों नरगिस और मैट साथ में काफी खुश हैं और एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं। सूत्र ने बताया कि दोनों को ही ट्रैवलिंग का शौक है और वो इन दिनों खूब ट्रैवल करते हैं। साथ ही अब ये दोनों और म्यूजिक वीडियोज पर काम कर रहे हैं।

फिल्मी कॅरियर
आपको बता दें कि नरगिस ने 2011 में निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। नरगिस की पहली ही फिल्म सुपरहिट रही लेकिन बाद में उनका फिल्मी करियर रफ्तार नहीं पकड़ पाया। नरगिस अपनी फिल्मों के लिए कम और उदय चोपड़ा से अपने रिश्तों को लेकर ज्यादा सर्खियों में रहतीं थी।