
नई दिल्ली: भारत में सोमवार को होली (Holi) का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर फिल्मी सितारों ने भी जमकर होली खेली। ऐसे में एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने मंगेतर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और उनके परिवार के साथ होली मनाई। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में नताशा को हार्दिक पांड्या के परिवार के साथ देखा जा सकता है।
View this post on InstagramHappy holi from all of us 💙💛🤍🧡
A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on
होली (Holi) के मौके नताशा (Natasa Stankovic) ने व्हाइट कलर का सूट पहन रखा था और साथ में गुलाबी रंग की बिंदी लगा रखी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हार्दिक पांड्या के परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए नताशा ने कैप्शन में लिखा- हम सभी की तरफ से होली की शुभकामनाएं। नताशा की इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
View this post on InstagramHappy holidays from the Pandyas ❤️ Holi hai
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on
नताशा के अलावा क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नताशा और परिवार के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। हार्दिक ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- पांड्या परिवार की तरफ से छुट्टियां मुबारक हो, होली है।
View this post on InstagramA post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on
आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही हार्दिक पांड्या और नताशा ने दुबई (Dubai) में सगाई कर ली थी। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने ही सगाई के बाद इसकी तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। हार्दिक पांड्या ने सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- 'मैं तेरा तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान।'
View this post on InstagramMai tera, Tu meri jaane, saara Hindustan. 👫💍 01.01.2020 ❤️ #engaged
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on
Updated on:
11 Mar 2020 01:52 pm
Published on:
11 Mar 2020 01:51 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
