
navya naveli nanda is in relationship with siddhant chaturvedi
सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली के सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर इस बात की तरफ करते हैं कि दोनों में जरूर कुछ चल रहा है। हाल ही में सिद्धांत ने पोस्ट किया है, जिससे उनके और नव्या नवेली नंदा के रिलेशनशिप को लेकर और भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
सिद्धांत ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो तैयार हो रहे हैं। हालांकि ये एक सामान्य वीडियो है, मगर वीडियो के कैप्शन से फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो नव्या की बात कर रहे हैं।
सिद्धांत ने लिखा है, ”उसके नूडल्स”। दरअसल इससे एक दिन पहले नव्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था,”आज नूडल्स बनाए”। फैंस दोनों को जोड़ रहे हैं और दोनों के रिलेशनशिप में होने के कयास लगा रहे हैं। सिद्धांत के पोस्ट पर ईशान खट्टर ने भी कमेंट करते हुए पूछा, “कौन है वो मिस्ट्री वूमन?”
पोस्ट के बाद से दोनों के बीच अफेयर की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि अफेयर की खबरों पर दोनों ने हमेशा से चुप्पी साधी है।
पोस्ट ने दोनों के अफवाहों से भरे रिलेशनशिप की लगभग पुष्टि कर दी है। दरअसल, इस वीडियो क्लिप में सिद्धांत अपनी वैनिटी वैन में तैयार होते दिख रहे हैं। वीडियो शूट करते समय उनका एक क्रू मेंबर्स उन्हें चेन पहनाते हुए दिखाई दे रहा है। वह सफेद और नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस पर घुंघराले बाल हैं।
एक फैन ने सिद्धांत की पोस्ट पर कमेंट किया “क्या आप नव्या नंदा की बात कर रहे हैं?” एक अन्य फैन ने लिखा, “नव्या नंदा ने नूडल्स के बारे में भी पोस्ट किया।”
नव्या और सिद्धांत के रिश्ते को लेकर चर्चाएं खूब चलती रहती हैं। फैंस दोनों की हर एक्टिविटी को नोट करते रहते हैं। पिछले दिनों सिद्धांत ने एक कविता लिखी थी, जिसपर भी नव्या ने रिएक्शन दिया था।
वर्क फ्रंट की करें तो सिद्धांत जल्द ही फिल्म ‘फोन भूत’ में दिखने वाले हैं। ये एक हॉरर कॉमेडी है, फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और ईशान खट्टर भी है। इसके अलावा सिद्धांत अर्जुन वरेन सिंह का निर्देशन में बनी फिल्म खो गए हम कहां में भी नजर आएंगे।
Published on:
13 Jun 2022 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
