कैमियो रोल में होंगे अनुराग
फिल्म की बाकी स्टारकास्ट को लेकर बात करें तो अनुराग कश्यप का कैमियो रोल होगा। हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुराग ने कहा था, 'हां, मैं फिल्म कर रहा हूं, पर मुझे इससे ज्यादा कुछ नहीं पता है। मैंने फिल्म में काम करने के लिए इसलिए हामी भर दी क्योंकि नवाज ने पहली बार मुझसे किसी फिल्म में काम करने को कहा है और मैं नवाज पर भरोसा करता हूं।' हालांकि अभी अनुराग ने इस फिल्म के लिए डेट्स फाइनल नहीं की है।