बॉलीवुड

क्या आप जानते हैं Nawazuddin Siddiqui और Aaliya उर्फ Anjali Siddiqui के तलाक की असल वजह? यहां पढ़िए

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की पत्नी आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) ने भेजा है लीगल नोटिस साल 2010 से पति और ससुरालवालों से चल रही है अनबन अंजलि ने नवाजुद्दीन और ससुरालवालों पर लगाए हैं गंभीर आरोप

2 min read
May 19, 2020
Nawazuddin Siddiqui with family

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। फिल्म इंडस्ट्री में वो अभिनय का लोहा मनवाकर सक्सेसफुल एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो इसमें वो कुछ खास सफल नहीं रहे। हाल ही में नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) ने उन्हें तलाक का नोटिस भेजा तो ये मुद्दा चर्चा का विषय बन गया। खास बात ये है कि आज यानी 19 मई को नवाजुद्दीन का जन्मदिन भी है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर नवाजुद्दीन की दूसरी शादी में भी तलाक की नौबत क्यों आई।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आलिया उर्फ अंजलि सिद्दीकी से साल 2009 में शादी की थी। आलिया का असली नाम अंजलि है, शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। आलिया के मुताबिक, शादी के एक साल बाद ही दोनों में अनबन होने लगी थी। यहां तक कि आलिया ने नवाज और उनके परिवार पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप भी लगाए थे।

खबरों के मुताबिक, नवाजुद्दीन के भाई मिनाजुद्दीन की पत्नी भी उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। फस्टपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ के एसपी राकेश जॉली ने बताया कि मिनाजुद्दीन सिद्दीकी पत्नी ने साल 2016 में अपने सुसरालवालों पर दहेज मांगने और मारपीट का आरोप लगाया था।

वहीं आलिया ने अपने रिसेन्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्हें ये शादी अब खत्म करनी है। उन्होंने कहा- एक रिश्ते में आत्म-सम्मान बेहद जरूरी होता है जो शादी के कुछ समय बाद ही चला गया था। मुझे हमेशा अकेलापन महसूस होता रहा, मैं इस रिश्ते में अकेली थी। मेरे और नवाज के बीच क्या हुआ इस बारे में मैं कुछ ज्यादा नहीं बोल पाऊंगी लेकिन पिछले लंबे समय से मैं इस रिश्ते को संभालती आ रही हूं जिसे अब और नहीं ढोया जा सकता।

साथ ही आलिया ने अपने बच्चों की कस्टडी लेने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि बच्चों का मैंने ही ध्यान रखा है, उन्हें पाल पोष कर मैंने ही बड़ा किया है। बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आलिया के साथ दूसरी शादी थी। दोनों ने लव मैरिज की थी।

Published on:
19 May 2020 07:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर