बॉलीवुड

ऑस्कर की रेस से बाहर हुयी न्यूटन

राजकुमार रॉव की न्यूटन हुयी ऑस्कर की रेस से बाहर, नहीं हो पायी टॉप 9 में भी शामिल

2 min read
Dec 15, 2017
Newton

ऑस्कर में फॉरेन लैंग्वेज फिल्म की श्रेणी में शामिल हुयी राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' अब रेस से बाहर हो चुकी है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स ऐंड साइंस (एएमपीएएएस) ने आगे के चरण के लिए न्यूटन को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। एकेडमी ने आगे के एडवांस्ड राउंड की वोटिंग में नौ फिल्मों को भेजा है, जिसमें ‘ए फैंटास्टिक वुमन’ (चिली), ‘इन द फेड’(जर्मनी), ‘ऑन बॉडी एंड सोल’ (हंगरी), ’फॉक्सट्रोट’ (इजराइल), ‘द इन्सल्ट’ (लेबनान), ‘लवलेस’ (रूस), ‘फेलीसाईट’ (सेनेगल), ‘द वूंड’ (साउथ अफ्रीका) और ‘द स्क्वायर’ (स्वीडन) जैसी फिल्में शामिल हैं।

'न्यूटन' के बाहर होने के साथ ही एक बार फिर से ऑस्कर में बॉलीवुड का अवार्ड जीतने का सपना धरा का धरा रहा गया है। इससे पहले 2001 में आशुतोष गोविरकर की 'लगान', 1958 में 'मदर इंडिया'[ और 1989 में बनी 'सलाम बॉम्बे' अब तक टॉप फाइव की लिस्ट में जगह बना चुकी है। बता दे कि इस अकादमी अवाडर्स की आखिरी लिस्ट 23 जनवरी को आयेगी और 4 मार्च को लॉस एंजिल्स में ऑस्कर अवार्डों की घोषणा की जायेगी।

अमित मसुरकर निर्मित फिल्म न्यूटन 22 सितंबर 2017 को रीलीज हुयी थी। जिसमें राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, रघुवीर यादव और अंजलि पाटिल मुख्य भूमिका में थे। इन सभी कलाकारों ने फिल्म में बेहतरीन अदाकारी का मुजाहरा किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कारोबार किया था। ये फिल्म ब्लेक कॉमेडी को दर्शाती एक बेहतरीन फिल्म है, जिसकी कहानी नक्सल प्रभावी छत्तीसगढ़ के जंगलो में चुनाव पर आधारित है।

न्यूटन के ऑस्कर से बाहर होने के साथ ही ऑस्कर में हमारी फिल्मों के अवार्ड जीतने का सपना फिर से सिर्फ एक सपना ही रह गया है। लेकिन 2017 बॉलीवुड में जिस तरह की लीक से हटकर फिल्मों के आने का जो एक दौर चालू हुआ है, उससे ये उम्मीद लगायी जा सकती है कि जल्द ही बॉलीवुड में ऑस्कर का ये सूखा भी खत्म हो जायेगा।

ये भी पढ़ें

इस बार ऑस्कर में बजेगा भारत का डंका… किसने कहा? जानें

Updated on:
15 Dec 2017 07:06 pm
Published on:
15 Dec 2017 06:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर