1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिग बॉस फेम निक्की तंबोली और आराध्य मान का धमाका, बर्थडे पार्टी सॉन्ग रिलीज होते ही यूट्यूब पर हुआ ट्रेंड

बिग बॉस से फेमस हुई निक्की तंबाली और अपने रोमांटिक सिंगल की शानदार सफलता के बाद लेटेस्ट नेशनल क्रश बन चुके आराध्य मान का नया पार्टी सांग यूथ के बीच रिलीज होते ही फेमस हो गया है।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Mar 25, 2021

Nikki Tamboli and Aaradhya Maan's Birthday Party Song trend on YouTube

Nikki Tamboli and Aaradhya Maan's Birthday Party Song trend on YouTube

बिग बॉस से फेमस हुई निक्की तंबाली और अपने रोमांटिक सिंगल की शानदार सफलता के बाद लेटेस्ट नेशनल क्रश बन चुके आराध्य मान का नया पार्टी सांग यूथ के बीच रिलीज होते ही फेमस हो गया है। यहां तक कि यूट्यूब पर यह सांग तेजी के साथ ट्रेंड कर रहा है। इन दोनों ही सेलेब्रिटीज़ के फैंस इन्हें साथ देखकर बेहद खुश हैं, और सोशल मीडिया पर इन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

इस पर आराध्य ने कहा कि यही प्यार हमे काम करने के लिए और प्रेरित करता है। हमारे फैंस ही हमे बनाते हैं। हम जो हैं उन्हीं की वजह से हैं। इतनी सराहना करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। हम वादा करते हैं आप सभी को ऐसे ही दिल से एंटरटेन करते रहेंगे। सांग में निक्की और आराध्य की कैमिस्ट्री का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है। जहां निक्की बैंगनी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं, तो वहीं लाल रंग के जैकेट मैं आराध्य काफी हैंडसम लग रहे हैं, जिसने फैंस को इनका दीवाना बना दिया है।

बर्थडे पार्टी सॉन्ग में आराध्य मान और निक्की तंबोली मुख्य भूमिका में हैं, इस गाने को मीत ब्रोस ने कंपोज़ किया है, तो वहीं इसे कोरियोग्राफ किया है मुदस्सर खान ने। यही नहीं, आराध्य अपने अगले सिंगल की शूटिंग के लिए भी तैयार हैं, जिसमें उनके साथ नजऱ आएंगी खूबसूरत एक्टर लरिस्सा बोनेसी, जो कि एक होली सॉन्ग होगा, और इसे होली के मौके पर ही रिलीस किया जाएगा। वाकई आराध्य मान ऐसी मुश्किल घड़ी में भी जि़ंदगी में जश्न कैसे घोलते हैं , ये अपने फैंस और दर्शकों को बखूबी सिखा रहे हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग