6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! विद्या की खींची लक्ष्मण रेखा को कोई पार नहीं कर सका

हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन पर लगे यौन उत्पीडऩ के आरोपों के बाद बॉलीवुड भी हुआ मुखर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 25 Oct 2017, 1:18 PM IST

vidya balan

vidya balan

हॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों द्वारा हार्वे वीनस्टीन के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोपों ने शोबिज में एक हलचल पैदा कर दी है। यह इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले मुद्दों में से एक है। अब हॉलीवुड के बाद, बॉलीवुड भी इस स्कैंडल पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।
विद्या बालन ने अपनी समकालीन प्रियंका चोपड़ा के साथ सुर मिलाने का पसंद किया है। विद्या ने यौन उत्पीडऩ के मुद्दों को संबोधित करते हुए कहा कि यौन उत्पीडऩ जैसे मामलों से निपटने के दौरान महिलाएं किस तरह से असुरक्षित महसूस करती हैं। वास्तव में आगामी फिल्म ‘तु हारी सुलु’ में उनका चरित्र सुलु भी एक ऐसी साहसी महिला का है, जो अपने नियमों के अनुसार जीवन जीती है।

लंबी चुप्पी की वजह
विद्या कहती हैं, ‘यह काफी चौंकाने वाला है कि हार्वे वीनस्टीन इतने सालों से दुव्र्यवहार कर रहे हैं, लेकिन जब तक न्यूयॉर्क टाइ स ने खबर ब्रेक नहीं की, तब तक इसके बारे में किसी ने भी बात नहीं की थी। वह हॉलीवुड के सबसे ताकतवर निर्माताओं में से एक हैं, जिनके काम की हम सभी ने प्रशंसा की है। लेकिन यह सोचना कि सबसे ताकतवर अभिनेत्रियों ने इस मामले पर दशकों से चुप्पी साध रखी थी। यह दिखलाता है कि महिलाएं चाहे जितनी सफल ही क्यों न हों, यौन हिंसा के मामलों में अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं।’

किसी के इतना करीब नहीं
यह पूछे जाने पर कि यदि क्या उन्हें भी अपने इर्द-गिर्द रहने वाले इस तरह के लोगों ने धमकाया है। वह कहती हैं, ‘नहीं, मैं किसी को भी इतनी घनिष्ठता बनाने की छूट नहीं देती या ऐसा कुछ नहीं होने देती, जिससे मेरे स मान को ठेस पहुंचती हो। लेकिन इसका एक कारण यह हो सकता है कि मैं ऐसी स्थिति से आई हूं, जहां मेरा अस्तित्व इस तरह के लोगों पर निर्भर नहीं रहा। कई बार लड़कियां समझौता करती हैं, क्योंकि उनका अस्तित्व इस पर निर्भर करता है।’

तब दूर हो जाती हूं
हालांकि, विद्या का कहना है कि उन पर कभी भी यौन हमला नहीं किया गया। उन्होंने कहा, ‘यदि किसी की हरकत मुझे असहज बनाती है तो मैं उस व्यक्ति से दूर चली जाती हूं और उसके साथ काम करने की कोशिश नहीं करती। इसी तरह मैं ऐसे मामलों और लोगों से निपटती हूं। कोई भी मेरे द्वारा खींची गई लक्ष्मण रेखा को पार करने का दु:साहस नहीं कर पाया है।’