13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाहुबली के महिष्मति से भी ज्यादा भव्य बनेगी नोएडा फिल्म सिटी, सात जोन में बनकर होगी तैयार

नोएडा फिल्म सिटी की जिस तरह से रूपरेखा तैयार की जा रही है उससे यही लग रहा है कि यह बाहुबली मूवी के महिष्मति से भी ज्यादा भव्य बनेगी। आइए जानते हैं नोएडा में बन रही फिल्म सिटी के बारे में।

2 min read
Google source verification
Noida Film City will be ready in seven zones may be looks better than bahubali movie Mahishmati city

लंबे इंतजार के बाद नोएडा में फिल्म सिटी का काम शुरू होने को है। बेव्यू प्रोजेक्ट्स कंपनी ने फिल्म सिटी की रूपरेखा तैयार की है। फिल्म सिटी का जिस तरह से खाका तैयार हो रहा है। उससे तो यही लग रहा है कि यह बाहुबली फिल्म के महिष्मति साम्राज्य से कम भव्य नहीं होगा। फिल्म सिटी को सात जोन में बांटकर विकसित किया जाएगा। कुल क्षेत्रफल के 56 प्रतिशत हिस्से पर कमर्शियल और फिल्म निर्माण के उपयोग में लिया जाएगा।

35 साल में होगी रिकवरी
फिल्म सिटी को दी गई जमीन की कीमत के बराबर यमुना प्राधिकरण 35 साल में रिकवरी कर लेगी। बता दें कि प्राधिकरण को फिल्म सिटी से नौवें साल से 18 प्रतिशत की दर से रेवेन्यू मिलेगा।


230 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी
फिल्म सिटी का निर्माण 230 एकड़ में होगा। मंगलवार को निर्माण कार्य करने के लिए टेंडर खोला गया था। जिसमें कई कंपनियों ने बोली लगाई थी। लेकिन बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने सबसे ऊंची बोली लगाकर प्रोजेक्ट अपने नाम कर लिया।

अक्षय कुमार के हाथ से निकला प्रोजेक्ट
नोएडा फिल्म सिटी का प्रोजेक्ट हासिल करने के लिए अक्षय कुमार, बोनी कपूर की कंपनियों सहित कई कंपनियों ने बोली लगाई थी। लेकिन बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने सबसे ज्यादा राजस्व में 18 प्रतिशत रेवेन्यू शेयर देने की बोली लगाकर प्रोजेक्ट हासिल कर लिया। बता दें कि बेव्यू प्रोजेक्ट्स कंपनी 230 एकड़ की फिल्म सिटी को सात जोन में विकसित करेगी।

जोन वन
जोन वन प्रशासनिक और क्रिएटिव हब के लिए होगा। यह दस एकड़ में फैला होगा। इसमें टेक्नोलाजी सेंटर, एजुकेशन सेंटर, स्टूडियो हेड आफिस, मार्केटिंग, ईको सिनेमा सेंटर, प्रोडक्शन हाउस ऑफिस, फिल्म इक्यूपमेंट और अन्य सेंटर होंगे।

जोन टू
जोन टू 60 एकड़ में बनेगा। इसमें ओपन स्ट्रक्चर स्टूडियो, साउंड स्टेज, आउटडोर सेट, पोस्ट प्रोडक्शन हाउस, वर्कशाप, फिल्म एकेडमी लाइब्रेरी और भी बहुत सारे हब होंगे।


20 एकड़ में बनेगी फिल्म यूनिवर्सिटी
जोन थ्री को आवासीय क्षेत्र बनाया जाएगा। यह 20 एकड़ में बनेगा। जिसमें गेस्ट हाउस, होटल, हेल्थ सेंटर जैसी सुविधाएं होंगी। जोन फोर को फैक्ट्रीज और क्राफ्ट्समैनशिप के लिए 15 एकड़ में बनाया जाएगा। जोन फाइव को मनोरंजन का केंद्र बनाया जाएगा, जो 35 एकड़ में फैला होगा। जोन सिक्स फिल्म यूनिवर्सिटी के लिए है जो 20 एकड़ में बनेगी। जोन सेवन को कमर्शियल यूज के लिए रखा जाएगा।