बॉलीवुड

नोरा फतेही ने अपनी बोल्ड फोटोज़ से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

काम से ज्यादा नोरा अपने बोल्डनेस के कारण चर्चा में रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।

2 min read
Nora Fatehi

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। अपने दम पर उन्होंने ये बड़ा मुकाम हासिल किया है। नोरा ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो बिग बॉस से की थी। इस शो से उन्हें थोड़ी बहुत पहचान मिली थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट आइटम सॉन्ग देकर अपनी बड़ी पहचान बना ली। हालांकि, काम से ज्यादा नोरा अपने बोल्डनेस के कारण चर्चा में रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।

नोरा फतेही की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग करते हैं। ऐसे में वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। अक्सर वह अपने बोल्ड लुक के कारण चर्चा में आ जाती हैं। अब नोरा ने अपनी बेहद ग्लैमरस फोटो शेयर की हैं। तस्वीरों में नोरा व्हाइट कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में नोरा बेहद ही हॉट लग रही हैं। वह कैमरों के सामने जबरदस्त अंदाज में पोज़ देती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप मेरी ओर इस तरह देख रहे हैं, जैसे मैंने आपके लिए कोई चॉइस ही नहीं छोड़ रखी हैl' नोरा की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ ही देर में इनपर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि नोरा फतेही को बॉलीवुड में असली पहचान फिल्म सत्यमेव जयते में दिलबर गाने पर डांस करने के बाद मिली थी। उनका ये गाना सुपरहिट हुआ था। उनके डांस को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक गाने दिए। हाल ही में नोरा फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आई थीं। फिल्म में उनके रोल को खूब सराहा गया था। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थे।

Published on:
24 Sept 2021 04:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर