9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी नोरा फतेही की बेस्ट स्टूडेंट हुआ करती थीं दिशा पाटनी, दोनों के बीच थी गजब की बॉन्डिंग

नोरा फतेही थीं दिशा पाटनी की डांस टीचर दिशा पाटनी को नोरा मानती थी बेस्ट स्टूडेंट दोनों शेयर करते थे स्ट्रॉन्ग बॉन्ड

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Mar 13, 2021

Disha Patani and Nora Fatehi

Disha Patani and Nora Fatehi

नई दिल्ली | बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने शानदार डांस से लाखों लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। नोरा के आइटम नंबर्स को आज हिट की गारंटी माना जाता है। यहां तक कि उनके जितने भी म्यजिक वीडियो रिलीज हुए हैं सभी लगातार सुपरहिट रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दिशा पाटनी भी युवाओं के दिलों की धड़कन हैं इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त था जब नोरा फतेही एक्ट्रेस दिशा पाटनी को डांस सिखाया करती थी। नोरा को दिशा अपना डांस गुरू मानती हैं।

नोरा ने दिशा को बताया था बेस्ट स्टूडेंट

नोरा फतेही और दिशा पाटनी की बॉन्डिंग काफी बढ़िया हुआ करती थी। नोरा के इंस्टाग्राम की पुरानी तस्वीरों पर अगर नजर डालें तो उसमें कई जगहों पर दिशा पाटनी नजर आ जाती हैं। नोरा ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें उनके साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं। नोरा के हाथ में ग्रीटिंग कार्ड और टेडी बीयर है साथ ही दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं। नोरा ने कैप्शन में लिखा- थैंक्यू बेबी दिशा पाटनी इतने प्यारे टीचर गिफ्ट के लिए.. तुम्हारी डांस टीचर बनकर मैं बेहद ही खुशी महसूस करती हैं। नोरा ने #myfavstudent #beststudent जैसे कुछ हैशटैग भी लगाए हैं।

दिशा ने पहनाई थी नोरा को साड़ी

नोरा फतेही ने एक और फोटो शेयर की है जिसमें वो दिशा को शुक्रिया कहती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, दिशा ने नोरा को साड़ी पहनाई है जिसकी उन्होंने एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। नोरा ब्लैक कलर की साड़ी में बेहद ही सुंदर दिखाई पड़ रही हैं।

दिशा और नोरा शेयर करते थे अच्छा बॉन्ड

नोरा के इंस्टाग्राम पर दिशा पाटनी के साथ ऐसी कई तस्वीरें हैं जिससे पता चलता है कि एक जमाने में ना सिर्फ दिशा की वो टीचर थीं बल्कि दोनों बहुत अच्छी दोस्त भी थीं।

साल 2014 में की थी फिल्म करियर की शुरुआत

बता दें कि नोरा फतेही ने फिल्म Roar: Tigers of the Sundarbans से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि नोरा को इस फिल्म से कुछ खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद नोरा ने कुछ और फिल्में की और फिर वो बिग बॉस के सीजन 9 में बतौर कंटेस्टेंट दिखाई दीं। नोरा ने फिर झलक दिखला जा सीजन 9 में हिस्सा लिया और जज से लेकर दर्शकों का भी ध्यान अपनी तरफ बखूबी खींचा। नोरा ने फिल्म रॉकी हैंडसम, बाहुबली समेत तेलुगू की किक 2, लोफर जैसी कई फिल्मों में आइटम नंबर किए लेकिन उन्हें पहचान फिल्म सत्यमेव जयते के गाने दिलबर से मिली।