19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंधी के बाद हल्की बरसात, पिचकराई ताल में गिरे ओले

अंचल में बुधवार को दिनभर उमस के बाद शाम को मौसम का मिजाज बदल गया।पहले आंधी चली और बांद में बरसात के साथ कईस्थानों पर ओले गिरे।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

May 11, 2017

sardarshahar churu

अंचल में बुधवार को दिनभर उमस के बाद शाम को मौसम का मिजाज बदल गया।पहले आंधी चली और बांद में बरसात के साथ कईस्थानों पर ओले गिरे। बरसात होने से लोगों को तेज गर्मीसे राहत मिली। अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम 28.8 डिग्री दर्ज किया गया।


सरदारशहर. तहसील क्षेत्र में पिचकराईताल, जैतसीसर, बरजांगसर व रातुसर आदि गांवों में हुई बारिश ने गर्मी से राहत मिली। पिचकराईताल बारिश के साथ कुछ देर ओले गिरे। सादुलपुर. कस्बे में बूंदाबूंदी से मौसम सुहावना हो गया। दोपहर बाद धूलभरी आंधी चलने से लोगों को परेशानी हुई। भैंसली गांव में बारिश के साथ ओले गिरे। मंगलवार रात आंधी से जनजीवन प्रभावित हो गया। बदले मौसम के कारण रात एक बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
सांखू फोर्ट. सांखू सहित आस-पास क्षेत्रों में बुधवार शाम 4 बजे हल्की बारिश हुई।

तारानगर. क्षेत्र में बुधवार शाम 5 बजे धूलभरी आंधी चली। आंधी से चारों ओर धूल ही धूल हो गई। आंधी से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहीं लोगों को गर्मी से भी कुछ राहत मिली। सिधमुख. मंगलवार शाम अंधड़ व बूंदाबांदी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से हनुमान प्रजापत के घर में दरार आ गई। शाम करीब आठ बजे बिजली गुल हो गई जो बुधवार दोपहर बाद आई।