सलमान खान- Trigeminal Neuralgia
बॉलीवुड के टाइगर यानी सलमान खान की टफ बॉडी को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी है। वह अपनी फिटनेस का बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं। बावजूद इसके सलमान ट्राइजेमिनल न्यूरलजिया (Trigeminal Neuralgia) नाम की बीमारी हो गयी। इस बीमारी को प्रोसोपल्जिया भी कहते हैं। डॉक्टरों की मानें तो इसमें चेहरे पर बहुत तेज दर्द होता है, जिसकी शुरुआत ट्राइजेमिनल नर्व से होती है। दर्द की तीव्रता की वजह से इसे सुसाइड रोग भी कहते हैं। कई सालों से सलमान इस बीमारी से पीड़ित हैं और इलाज के लिए अमरीका जा चुके हैं।