
नुसरत जहां
बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां का रमजान के पाक महीने में अलग ही लुक नजर आ रहा है, सोशल मीडिया पर उन्होंने रोजा इफ्तार की कुछ फोटो शेयर की है जिसमें वह पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रही है, नुसरत के इस अंदाज को देखकर फैंस ने उन्हें रमजान की मुबारकबाद दी है।
नुसरत जहां सोशल मीडिया पर हमेशा अपने फोटो को लेकर चर्चा में रहती है, उनके लेटेस्ट फोटो का सभी को इंतजार रहता है, रमजान माह के अवसर पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट किए, जिसमें वे रोजा इफ्तार के समय पीले रंग के सलवार सूट में नजर आ रही है, सिर पर उन्होंने दुपट्टा ओड़ रखा है, इन फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा "अफ्तारी का वक्त"। नुसरत जहां की फोटो को लाइक करते हुए फैन्स ने उन्हें रमजान की मुबारकबाद दी है, इससे पहले नुसरत ने एक वीडियो के माध्यम से फ़ॉलोअर्स को रमजान की मुबारकबाद दी थी,
नुसरत ने 2011 में फिल्म शत्रु से बंगाली सिनेमा में अपने केरियर की शुरुआत की थी, वे 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सांसद बनी, उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को करीब साढ़े 3 लाख वोटों से पराजित किया था।
View this post on InstagramIftar Time..!! #ibadat #fasting #familytime #prayfortheworld
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on
Published on:
28 Apr 2020 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
