8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुराने ‘Jolly’ अरशद ने नए ‘Jolly L.L.B’ अक्षय पर किया कमेंट

मात्र 48 घंटे में 'JOLLY L.L.B 2' का ट्रेलर 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया...

2 min read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Dec 21, 2016

akshay kumar

akshay kumar

मुंबई। जॉली एलएलबी 2 का हाल ही ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस पहली झलक में अक्षय ने हर किसी को खास प्रभावित किया है। ट्रेलर में कॉमेडी है... ट्रेजडी है...इमोशन है...एक्शन है..., जो बेहद शानदार है। कुछ डायलॉग पर तो हंसी ही नहीं रुकती है। खास बात यह है कि मात्र दो दिन में इस फिल्म का ट्रेलर एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हम आपको बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर को जहां सभी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं पुराने जॉली एलएलबी अरशद वारसी ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अभिनेता अरशद वारसी ने बताया है कि उन्हें आगामी फिल्म 'जॉली एलएलबी-2' में अक्षय कुमार की ओर से निभाया गया नए जॉली का किरदार काफी पसंद आया है। अरशद 2013 की फिल्म 'जॉली एलएलबी' में मुख्य भूमिका जॉली के किरदार में नजर आए थे। इसमें उन्होंने जगदीश त्यागी नामक वकील का किरदार निभाया था, जिसे जॉली कहा जाता था।


अरशद ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि वह इसकी दूसरी श्रंखला में होंगे, लेकिन निर्माताओं को कोई बड़ा सितारा चाहिए था, इसलिए उन्होंने अक्षय को चुना। अरशद ने मंगलवार को ट्वीट किया, "आखिरकार 'जॉली एलएलबी-2' का ट्रेलर देखा। नया जॉली बहुत पसंद आया। इसे और देखूंगा। हुमा कुरैशी और अक्षय को शुभकामनाएं।"


अक्षय ने अरशद को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, "अरशद आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। खुशी है कि यह आपको पसंद आया।" सुभाष कपूर निर्देशित फिल्म 'जॉली एलएलबी-2' में अक्षय के अलावा अभिनेत्री हुमा और अनु कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। 'जॉली एलएलबी 2' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हुआ है।


Thank you for the love & luck Arshad, glad you liked it </p></div></div>

ये भी पढ़ें

image