7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या ओमपुरी का हुआ मर्डर, कहां से आएं उनके सिर में चोट के निशान, सिर्फ हार्ट अटैक नहीं मौत की वजह!

ओम के करीबी लोगों ने बताया कि वो काफी दिनों से अवसाद में चल रहे थे। उनका कल कई लोगों से बहस भी हुआ। शूटिंग के बाद ओम अपनी पत्नी नंदिता से मिलने गए थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Tiwari

•

Updated: 6 Jan 2017, 4:47 PM IST

Ompuri

Ompuri

मुंबई। सुबह-सुबह फिल्मी दुनिया से एक बुरी खबर आई कि रौबदार आवाज से धनी एवं दमदार अभिनय के लिए जाने जाने वाले ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है। ओम फिलहाल कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग कर रहे थे। कहा जा रहा है कि वो काफी दिन से अवसाद में थे। पोस्टमॉर्टम में उनके सिर में चोट के निशान भी मिले हैं।

ओम के करीबी लोगों ने बताया कि वो काफी दिनों से अवसाद में चल रहे थे। उनका कल कई लोगों से बहस भी हुआ। शूटिंग के बाद ओम अपनी पत्नी नंदिता से मिलने गए थे। बताया जाता है कि वहां वो अपने बेटे से मिलने के लिए गए थे लेकिन बेटे से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।

नंदिता के घर पर दोनों में बहस भी हुई। इसके बाद ओम बाहर गाड़ी में इंतजार करने लगे और ड्रिंक भी ली। बताया जाता है कि इसके बाद वो किसी औऱ से मिलने के लिए वहां से निकले। यहां भी उनकी पैसे को लेकर किसी से बहस हुई। इन सब के बाद वो घर चले गए।

सुबह जब ओम का ड्राइवर दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। काफी इंतजार करने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया तो ड्राइवर ने थानीय ओशिवारा पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल में शबाना आजमी, सुशांत सिंह और अशोक पंडित मौजूद थे।

पोस्टमॉर्टम में मिले चोट के निशान
पोस्टमॉर्टम में पुरी के सिर पर चोट के निशान होने की पुष्टि हुई है। पुलिस की मानें तो चोट या तो किसी के मारने से लगी होगी या फिर गिरने से। हर तरह से जांच की जाएगी। जरूरत होने पर नंदिता से भी जांच की जाएगी।