
OMG 2 collection Day 26: बीते महीने, अगस्त की 11 तारीख को रिलीज हुई 'OMG 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। हालांकि अब फिल्म की कमाई काफी कम हो गई है। रिलीज के 26वें दिन, मंगलवार को फिल्म ने 80 लाख का कलेक्शन किया है। अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन अब 148 करोड़, 27 लाख हो गया है।
'OMG 2' के मेकर्स को फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीद है। फिल्म का कलेक्शन में लगातार एक स्थिरता बनी रही है। उसे देखते हुए उम्मीद है कि फिल्म के 150 करोड़ के आंकड़े को छूने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर ये मुश्किल भी लग रहा है क्योंकि 7 सितंबर को शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज हो रही है। 7 सितंबर के बाद OMG 2 के कलेक्शन में और ज्यादा गिरावट आएगी। अब देखना है कि फिल्म 150 करोड़ तक पहुंचती है या फिर पहले ही रुक जाएगी।
Updated on:
06 Sept 2023 09:35 am
Published on:
06 Sept 2023 09:34 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
