8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर’ ने काटा ऐसा गदर… तोड़ डाला नौ साल का रिकॉर्ड, फींकी पड़ी अब तक की भारतीय फिल्में

Dhurandhar Becomes Highest Grossing Indian Movie: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए अब करीब छह हफ्ते हो गए हैं। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच फिल्म ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Jan 14, 2026

dhurndhar

'धुरंधर' ने धुंआ-धुंआ किए सारे रिकॉर्ड, यहां बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म (इमेज सोर्स: IMDb)

Dhurandhar Becomes Highest Grossing Indian Movie: भारतीय सिनेमा ने बीते कुछ वर्षों में ग्लोबल लेवल पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है, लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने जो मुकाम हासिल किया है, वह वाकई ऐतिहासिक है। रिलीज के करीब छह हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही इस फिल्म ने अमेरिका और कनाडा में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो अब तक कोई भारतीय फिल्म नहीं बना सकी थी। ‘धुरंधर’ अब नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है।

फिल्म ने तोड़ा नौ साल का रिकॉर्ड

इस बड़ी उपलब्धि के साथ ही फिल्म ने लगभग नौ साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एस.एस. राजामौली की 'बाहुबली 2' के नाम था, जिसने साल 2017 में अमेरिका और कनाडा में जबरदस्त कमाई की थी। लेकिन रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' ने उस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया।

अमेरिका-कनाडा में रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर' ने अमेरिका और कनाडा में मिलकर करीब 174 करोड़ रुपये (लगभग 21 मिलियन डॉलर) की ग्रॉस कमाई कर ली है। यह आंकड़ा भारतीय फिल्मों के लिए अब तक का सबसे बड़ा माना जा रहा है। इससे पहले 'बाहुबली 2' ने नॉर्थ अमेरिका में लगभग 172 करोड़ रुपये (करीब 20.7 मिलियन डॉलर) की कमाई की थी, जिसे लंबे समय तक अजेय रिकॉर्ड माना जाता रहा। लेकिन 'धुरंधर' ने इस रिकॉर्ड को तोड़कर भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

विदेशों में भी करोड़ों की बरसात

'धुरंधर' की कामयाबी सिर्फ भारत या अमेरिका तक सीमित नहीं रही। फिल्म की कुल विदेशी कमाई करीब 266 करोड़ रुपये (लगभग 32 मिलियन डॉलर) तक पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में फिल्म को पूरी तरह रिलीज नहीं मिल पाई या सीमित रिलीज का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया में भी 'धुरंधर' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो चुकी है। ओवरसीज बॉक्स ऑफिस की कुल लिस्ट में यह फिल्म फिलहाल टॉप 15 भारतीय फिल्मों में गिनी जा रही है।

इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को छोड़ा पीछे

अमेरिका में 174 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते ही 'धुरंधर' ने कई बड़ी और चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में 'पठान', 'जवान', 'आरआरआर', 'एनिमल', 'दंगल', 'पुष्पा 2' और 'कल्कि 2898 एडी' जैसी सुपरहिट फिल्मों के नाम शामिल हैं। यह उपलब्धि साफ दिखाती है कि फिल्म को सिर्फ भारतीय दर्शकों ने ही नहीं, बल्कि विदेशी ऑडियंस ने भी दिल खोलकर अपनाया है।

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट

रणवीर सिंह के साथ फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे सशक्त कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिनकी कहानी कहने की शैली और ट्रीटमेंट को दर्शकों और आलोचकों दोनों से तारीफ मिली है। एक्शन, थ्रिल और इमोशन का संतुलन फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी टॉप पर

अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो 'धुरंधर' अब तक करीब 1296 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इसके साथ ही यह अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। रणवीर सिंह के करियर में यह फिल्म एक ऐतिहासिक मील का पत्थर मानी जा रही है।