
mera desh hi dharam song
भारत के 70वे स्वतंत्रता दिवस पर उन तमाम सैनिकों को उनकी जाबाज़ी के लिए सलाम करते हुए बॅालीवुड सिनेमा जगत के मशहूर संगीतकार सलीम-सुलेमान ने 'मेरा देश ही धर्म है' गीत रिलीज किया है। बता दें ये गीत भारत के प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की मंजूरी से बनाया गया है।
सलीम मर्चेंट ने की थी पीएम मोदी से मुलाकात
बॉलीवुडलाइफ.कॉम वेबसाइट की एक खबर के अनुसार, सलीम मर्चेन्ट ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था की वो कुछ महीनों पहले उनकी मुलाकात भारत के प्रधानमंत्री मोदी से हुई थी। उसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सैनानियों को समर्पित करते हुए एक गाना कंपोज करने को कहा था। इसी बात को रखते हुए बॅालीवुड के इस जोड़े ने ये गाना कंपोज किया।
I am INDIAN, #MeraDeshHiDharam Thank U @narendramodi ji for the inception of this song. https://t.co/odnfKtZVkC#IndepedenceDay@Sulaimanpic.twitter.com/pxjiPclgcp
— salim merchant (@salim_merchant) 14 अगस्त 2017
पीएम नरेंद्र मोदी की गाने की तारीफ
मोदीजी ने ट्वीट कर संगीतकार सलीम-सुरेमान को बधाई देते हुए गाने की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि-
Lovely rendition @salim_merchant Bhai and @Sulaiman Bhai. You convey a very strong message through the video. #MeraDeshHiDharamhttps://t.co/rEOjY9C2i2
— Narendra Modi (@narendramodi) 15 अगस्त 2017
कुछ इस तरह छूती है गाने के वीडियो और उसके बोल!
सलीम और सुलेमान ने गाने को शांति और अमन का प्रतीक बताते हुए सफेद कपड़े पहने हैं। साथ ही इस गाने की वीडियो में सलीम, सुलेमान के अलावा भारत के मशहूर जवानों को भी शामिल किया है। यकीनन गानों के बोल हर आम इंसान के दिल में घर कर जाएंगे।
Updated on:
15 Aug 2017 02:13 pm
Published on:
15 Aug 2017 02:10 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
