scriptनाटू-नाटू की जीत पर इमोशनल हुईं दीपिका पादुकोण, रोते हुए Video हुआ वायरल | oscars 2023 rrr naatu naatu won the hearts of people and deepika padukone became emotional video going viral | Patrika News

नाटू-नाटू की जीत पर इमोशनल हुईं दीपिका पादुकोण, रोते हुए Video हुआ वायरल

Published: Mar 13, 2023 12:45:10 pm

Submitted by:

Shweta Bajpai

Oscars 2023: ऑस्कर 2023 भारतीयों के लिए नई खुशखबरी लेकर आया है। सालभर से फैंस जिस घड़ी का इंतजार कर रहे थे आखिर वो घड़ी आ गई। ऑस्कर अवार्ड 2023 का आगाज हो चुका है। इसके आरंभ के साथ ही आरआरआर फिल्म के गान नाटू नाटू ने इतिहास रच दिया है। इस दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इमोशनल नजर आईं।

oscars 2023

oscars 2023

Oscars 2023: 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स का धमाकेदार आगाज हुआ। भारत के लिए इस बार ऑस्कर काफी खास है। एक तरफ जहां दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहरा चुकी एस एस राजामौली की फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल गाने के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, तो वहीं दूसरी तरफ गुनीत मोंगा की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म पुरस्कार मिला। इन उपलब्धि से हर कोई गदगद है। दीपिका पादुकोण इस अवॉर्ड सेरेमनी में बतौर प्रेजेंटर पहुंची थीं।
दीपिका ने नाटू नाटू गाने की लाइव परफॉरमेंस का ऐलान ऑस्कर्स 2023 के स्टेज पर किया। इस दौरान वहां बैठी ऑडियंस ने जबरदस्त हूटिंग की। इसकी वजह से दीपिका पादुकोण बार-बार अपनी स्पीच देते हुए अटकीं।

नाटू नाटू गाने को जिस तरह ऑडियंस ने सपोर्ट किया, वो खुशी दीपिका पादुकोण के चेहरे पर भी दिखीं। वहीं एक्ट्रेस का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपिका की आंखों में आंसू दिखाई दिए। वीडियो में दिख रहा है जब फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को अवार्ड का ऐलान किया गया तो एक्ट्रेस इमोशनल हो गई थीं।

यह भी पढ़ें

क्या है ऑस्कर में जीतने वाली The Elephant Whisperers की कहानी

https://twitter.com/sarphiriiiii/status/1635113656588570624?ref_src=twsrc%5Etfw
वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण बैठी हुई हैं और उनकी आंखें नम हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

95वें ऑस्कर में प्रजेंटर के तौर पर नजर आईं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने प्रस्तुति की घोषणा करते हुए कहा, “यूट्यूब और टिक टॉक पर इसे लाखों बार देखा गया है। यह ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाला भारतीय प्रोडक्शन का पहला गाना भी है। ‘‘क्या आपको पता है ‘नाटू’ क्या है, अगर नहीं तो अब पता चल जाएगा। पेश है ‘आरआरआर’ से ‘नाटू नाटू’।”
https://twitter.com/hashtag/RRR?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/RRR?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दीपिका पादुकोण का भाषण अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी RRR पिछले साल मार्च में रिलीज हुई थी। इंडिया में फिल्म ने 750 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें

भोजपुरी की हॉट हसीनाओं में शुमार अक्षरा सिंह 11 सालों पहले दिखती थीं ऐसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो