
PADMAAVAT
अलाऊद्दीन खिलजी, एक विदेशी आक्रमणकारी जिसने भारत पर हमला कर देश को काफी नुकसान पहुंचाया। राजपूत घरानों के साथ काफी लड़ाईयां भी हुई। इसी एक कहानी पर अधारित है फिल्म पद्मावत। काफी समय से चल रहे विवाद के बाद अब जाकर ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। दूसरी तरफ फिल्म को लेकर काफी विवाद चल रहा है। करणी सेना और कुछ राजूपत संगठनों ने साफ कर दिया है कि भले ही फिल्म को सेन्सर बोर्ड और सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिल चुकी है लेकिन उसके बावजूद फिल्म की रिलीजिंग आसान नही होगी। लेकिन इसी बीच फिल्म में अलाऊद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहें रणवीर सिंह ने अपने किरदार को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है।
दरअसल रणवीर ने अपने TWITTER पर अपने किरदर अलाऊद्दीन खिलजी की कुछ फोटो शेयर की और फोटो के साथ कैप्शन में लिखा #MONSTER यानि की राक्षस। बताया जा रहा है कि रणवीर ने ये बात विवाद को बढ़ता देख कर दिया है। उन्हें भी कहीं ना कहीं डर है कि विवाद कहीं उनकी ओर ना मुड़ जाए।
बता दें कि इन तस्वीरों में रणवीर काफी डरावने नजर आ रहे हैं। हैवानियत उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। लेकिन एक सवाल ये भी है कि क्या रणवीर ये किरदार निभाते निभात अपने इस किरदार से नफरत करने लगे हैं?
गौरतलब है कि इससे पहले भी रणवीर ने ट्विटर पर अपने धर्म के विरुद्ध जाकर एक बड़ी बात कह डाली थी जिसके बाद बवाल मच गया था। उन्होंने लिखा था - Loosing My Religion। जिसका मतलब है मैं धर्म त्याग रहा हूं। अब रणवीर सिंह हिन्दू धर्म और राजपूत समुदाय से हैं लेकिन इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाकर उन्होंने राजपूतों का ही नाश किया है। खिलजी के रोल को उन्होंने इतना सीरियसली ले लिया था कि अपने ट्वीट में उनकी ये बात साफ तौर पर समझी जा सकती थी।वैसे रणवीर सिंह के अलाऊद्दीन खिलजी के रोल की काफी तारीफ हो रही है।
हालांकि मौजूदा परिस्थितियों को देखकर लगता नहीं है कि फिल्म की रिलीज आसान होने जा रही है।
Updated on:
24 Jan 2018 10:34 am
Published on:
23 Jan 2018 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
