30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pics: ‘पलटन’ बॉयज का पहला लुक जारी, ‘बॉर्डर’ के बाद जेपी दत्ता की बड़ी फिल्म

जेपी अब 'बॉर्डर' के बाद फिल्म 'पलटन' से 12 साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rahul Yadav

Aug 01, 2018

हर्षवर्धन राणे

डायरेक्टर और निर्माता जेपी दत्ता की मल्टीस्टारर फिल्म 'पलटन' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वह वॉर फिल्म बनाने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 'रिफ्यूजी', 'उमराव जान', 'LoC करगिल' और 'बॉर्डर' जैसी कई फिल्में की थी। उनकी इन फिल्मों में से 'बॉर्डर' के अलावा किसी भी फिल्म ने खास कमाई नहीं की थी। अब आशा जताई जा रही है कि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी।

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी

जेपी अब 'बॉर्डर' के बाद फिल्म 'पलटन' से 12 साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 'पलटन' उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। मूवी 60 के दशक में हुए इंडो-चाइना युद्ध पर आधारित है।

सोनू सूद

इस मूवी में एक्टर्स सोनू सूद, अर्जुन रामपाल, हर्षवर्धन राणे, लव सिन्हा, गुरमीत चौधरी, सिद्धांत कपूर और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

अर्जुन रामपाल

अगर हम इसमें एक्ट्रेस की बात करें तो ईशा गुप्ता, सोनल चौहान और दीपिका कक्कड़ लीड रोल में दिखेंगी। वहीं मूवी में काम कर रहे लीड एक्टर्स का फर्स्ट लुक सामने आया है। बता दें कि तस्वीरों में सभी आर्मी गेटअप में दिख रहे हैं।

लव सिन्हा और शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर

गौरतलब है कि मूवी में पहले एक्टर अभिषेक बच्चन को भी कास्ट किया गया था। लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। खबर है कि सोनू सूद के मुकाबले कम रोल होने की वजह से उन्होंने 'पलटन' से किनारा कस लिया।