24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्यों पंकज त्रिपाठी साल में 2 बार मनाते हैं अपना बर्थडे? एक्टर ने खुद 28 और 5 सितंबर का बताया सच

Pankaj Tripathi Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार पंकज त्रिपाठी 28 सितंबर 2024 को अपना 48वां बर्थडे मना रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पंकज त्रिपाठी एक साल में 2 बार अपना जन्मदिन मनाते हैं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 28 Sep 2024, 9:28 AM IST

Pankaj Tripathi

Pankaj Tripathi

Pankaj Tripathi Birthday: पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड और ओटीटी के मशहूर और चहेते स्टार में से एक हैं। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट किए हैं। फिर चाहे 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'मिर्जापुर', 'स्त्री','ओ माई गोड 2' के साथ और भी फेमस प्रोजेक्ट शामिल हैं। आज यानी 28 सितंबर को पंकज त्रिपाठी अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। 28 सितंबर के अलावा एक्टर 5 सितंबर को भी अपना बर्थडे मनाते हैं। साल में दो बार बर्थडे मनाने के पीछे का कारण एक्टर ने खुद बताया है। आइए जानते हैं पंकज त्रिपाठी के साल में दो बार बर्थडे मनाने की वजह।

पंकज त्रिपाठी ने दो बर्थडे मनाने के पीछे का बताया सच

पंकज त्रिपाठी 28 सितंबर को अपना असली जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन बीते दिनों एक इंटरव्यू में बात करते हुए एक्टर ने खुद अपने दो-दो बर्थडे मनाने के पीछे का सच बताया था। पंकज त्रिपाठी ने अपने दो बर्थडे के बारे में बात करते हुए कहा, "मेरा तो 5 सितम्बर, जो कि सही है आपका कहना, लेकिन उसमें भी कहानी है। मेरा दो बर्थडे है, एक 5 सितम्बर और एक 28 सितम्बर। 28 वाला सही बर्थडे है।" आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी का जन्म 28 सितम्बर 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में हुआ था।


यह भी पढ़ें
अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाह के बीच नव्या नंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोली- बेहतर इंसान…

5 सितंबर वाले बर्थडे पर बोले पंकज त्रिपाठी

5 सितम्बर वाला बर्थडे का किस्सा सुनाते हुए उन्होंने कहा, 'भैया गए थे गांव के स्कूल में मेरा एडमिशन करवाने के लिए। वो जब एडमिशन के लिए पहुंचे तो टीचर ने पूछा कि कब का है जन्मदिन, क्या लिखें। भैया बोले- सितम्बर तो याद है लेकिन तारीख याद नहीं। वो घर से पता करके नहीं गए थे कि कौन सी तारीख है। टीचर ने शायद बोला होगा- मैं ये आकलन लगा रहा हूं कि जब सितम्बर है और तारीख याद नहीं त 5 सितम्बर डालो, अच्छा दिन है टीचर्स डे है और फिर मेरा जन्मदिन 5 सितम्बर को होने लगा।'

 पंकज त्रिपाठी वर्क

 पंकज त्रिपाठी ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'रावण', 'मसान', 'बरेली की बर्फी', 'न्यूटन', 'स्त्री', 'लूडो', 'मिमी', 'गुंजन सक्सेना', 'शेरदिल: द पीलीभीत सागा', और 'बच्चन पांडे' 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3' , 'ओ माई गोड 2', 'मिर्जापुर' जैसे प्रोजेक्ट में नजर आ चुके हैं।