
परेश रावल का ट्वीट हुआ वायरल
कॉमेडियन के रूप में पहचाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने अभिनेता सलमान खान को शेर दिल बताया है। लेकिन उन्होंने इसकी कोई वजह नहीं बताई है। परेश रावल 'रेडी' फिल्म में सलमान खान के सह कलाकार रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जो ट्वीट किया है वह जमकर वायरल हो रहा है।
परेश रावल ने सोशल मीडिया पर किये अपने ट्वीट मैं सलमान को शेर दिलवाला बताया है। परेश का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा है शेरदिल वाले सलमान खान को सलाम है, परेश रावल द्वारा किए ट्वीट से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सलमान खान द्वारा 25000 मजदूरों की मदद करने की बात पर उनकी सराहना की है। जानकारी के अनुसार सलमान खान अपनी संस्था बिंग फाउंडेशन के जरिए बहारी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। जानकारी मिली है कि सलमान ने उन लोगों के सीधे मदद करने के लिए अकाउंट नंबर भी मांगे हैं।
Published on:
01 Apr 2020 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
