बॉलीवुड

Parineeti Chopra और राघव चड्ढा की शादी में कब कितने बजे कौन सी होगी रस्म, एक क्लिक में यहां जानिए

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding Time-Table: परिणीति चोपड़ा और आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा शादी के लिए आज दोनों अपने परिवार वालों के साथ उदयपुर पहुंच गए हैं।

2 min read
Sep 22, 2023
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding Time-Table: परिणीति चोपड़ा और आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी को सिर्फ दो दिन बचे हैं। दोनों उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। शादी में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। दोनों का उदयपुर में ग्रैंड वेलकम होने वाला है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के स्वागत में उदयपुर एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़े बजाए जाएंगे।

इसके साथ ही बड़ा बैनर भी लगाया गया है, जिस पर लिखा है। उदयपुर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का स्वागत है। अब जानिए कि शादी में इन दो दिनों के बीच क्या क्या होने वाला है। 23 सितंबर से ही शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत परिणीति की चूड़ा सेरिंमनी से होने वाली है।

23 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम
सुबह 10 बजे के करीब परिणीति को चूड़ा पहनाया जाएगा। चूड़ा सेरेमनी महाराजा स्वीट्स में हीगी। इसी बीच शादी में आए मेहमानों का खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया है। इसका टाइमिंग 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच में है। खाने का इंतजाम बॉलरूम के पास छत पर किया गया है।




इसके बाद शाम को एक थीम इवेंट होगा, जिसमें सभी 90 के दश्क वाले बॉलीवुड अंदाज में नजर आएंगे। ये कार्यक्रम 7 बजे से गोआवा गार्डेन में शुरू होगा। ताज लेक पैलेस पर दोपहर 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंधी की रस्म की जाएगी।

24 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम
ताज लेक पैलेस पर दोपहर 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंधी की रस्म की जाएगी। इसके बाद ताज लेक पैलेस उदयपुर से बारात दोपहर 2 बजे निकलेगी। यहां से निकलकर बारात सीधे लीला पैलेस पहुंचेगी। जहां 3.30 बजे जयमाल होगा। शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर 6.30 बजे विदाई होगी।

इसके बाद खाने का इंतजाम और छोटा रिसेप्शन 8.30 बजे कोर्टयार्ड में रखा गया है। हर इवेंट को अलग-अलग नाम दिया गया है। कार्ड में शादी की ये सारी रस्में लिखी हुई हैं और बहुत खूबसूरती से हर फंक्शन की तस्वीर लगाकर दर्शाया गया है।

Updated on:
22 Sept 2023 03:19 pm
Published on:
22 Sept 2023 03:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर