27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुल्हन की तरह सजा परिणीति चोपड़ा का घर, सामने आई तस्वीरें, जानें राघव चड्ढा के घर का हाल

Parineeti Raghav Wedding: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। परिणीति चोपड़ा का घर लाइट से बिल्कुल दुल्हन की तरह सजने लगा है।

less than 1 minute read
Google source verification
parineeti_chopra_house_1.jpg

Parineeti Raghav Wedding: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। AAP सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को उदयपुर में शादी करेंगे। सोमवार को परिणीति के घर का डेकोरेशन भी किया गया। परिणीति के घर पर लाइट्स के डेकोरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वहीं, राघव चड्ढा के घर पर भी शादी की तैयारियां जारी हैं। राघव चड्ढा के घर का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में घर के बाहर टेंट लगाने का काम चलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा कई तरह का सामान भी घर के अंदर ले जाया जा रहा है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दोनों इसी महीने सितम्बर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है। और अब सामने आई है परिणीति चोपड़ा के घर की झलकियां, जिसमें उनके घर को लाइट्स से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।

चारों तरफ लाइट्स से सजे परिणीति के घर की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए हैं। एक वीडियो में दोनों के मेहंदी सेरेमनी की तैयारियां होती दिखाई दे रही हैं।

वहीं, राघव चड्ढा के घर पर भी शादी की तैयारियां जारी हैं। राघव चड्ढा के घर का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में घर के बाहर टेंट लगाने का काम चलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा कई तरह का सामान भी घर के अंदर ले जाया जा रहा है।